ऐ ज़िन्दगी इतनी रायँगा तो ना जा
आज मुझे जावेद अख्तर का एक शेर याद आ रहा है:
ऐ ज़िन्दगी इतनी रायँगा तो ना जा
ना मिले मंज़िल कहीं तो पहुँचा दे।
आज मेरी जिन्दगी का एक और वर्ष खत्म हो गया और मुझे फिर मौका मिला और दस्तुर भी है कि मैं सोचुं कि क्या खोया और क्या पाया।
मेरे जैसे जीव को संतुष्टि आसानी से नही मिलती इसलिए बेहतर को और बेहतर करने की फिराक में ही रहता हुँ। एक बार मुझे संतोष हो जाए कि हाँ यह तो हासिल कर लिया कि दुसरे ही क्षण मन में चिंताएँ उभर आती हैं कि अरे अभी तो यह बाकि है। वैसे रवि ने सही लिखा है मेरे बारे में। कभी कभी मेरा उत्साह अति में भी बदल जाता है। पर यही उत्साह ही तो है जो प्रेरणास्रोत है हमारा।
कितनी छोटी जिन्दगी और कितने सारे काम हैं! और मैं जानता हुँ मैं सब नही कर पाऊंगा। कई काम रह जाएंगे मेरे पीछे भी।
बस एक बात तो तय है कि मैं रिटायर नहीं होने वाला। काम करता रहुंगा सारी जिन्दगी।
ख्वाब तो हजारो हैं पर एक इतना सा ख्वाब और है कि भारत को सर्व शक्तिमान राष्ट्र देखना है।

12 Comments:
Happy Birthday to you!!
May you reach your potential!!
ढ़ेरों शुभकामनाऐं, आपके सारे ख्वाब पूरे हों और आप सफलता के चरम पर पहूँचें.
बधाई....
"तुम जियो हज़ारों साल, हर साल के दिन हों पचास हज़ार"
पंकज भाई, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
जन्म दिन बहुत-बहुत मुबारक हो, पंकज जी।
जन्मदिन की हार्दिक बधाई पंकज !
जन्मदिन की शुभकामनायें।
जन्म दिन बहुत-बहुत मुबारक हो, पंकज जी।
हार्दिक शुभकामनाएं पंकज जी, भगवान आपकी सफलता हेतु मार्ग प्रशस्त करे। आप हजारों साल जिएं तथा इसी तरह चिट्ठा लिखते रहें।
हार्दिक शुभकामनाएं पंकज जी, भगवान आपकी सफलता हेतु मार्ग प्रशस्त करे। आप हजारों साल जिएं तथा इसी तरह चिट्ठा लिखते रहें।
जन्मदिन की शुभकामनायें।
बेजी, लालाजी, प्रतिक, सृजन शिल्पीजी, उन्मुक्तजी, मनिषभाई, भाटियाजी, श्रीश, नितिनभाई आप सभी का बहुत धन्यवाद
जनमदिन बहुत बहुत बहुत बहुत मुबारक। मेरी दुआ तो कबूल होने से रही मगर मेरी तमन्ना और नेक उम्मीदें आपके साथ हैं आप का हर दिन खुशी और शान्ती से गुज़रे।
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home