सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ चिट्ठाकार - 2006 [सम्पूर्ण जानकारी]
मित्रों,
तरकश.कॉम द्वारा आयोजीत "सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ चिट्ठाकार - 2006" की सम्पूर्ण जानकारी इस प्रकार से है:
- पुरी प्रक्रिया 3 चरणों में होगी।
- पहले चरण में चिट्ठाकार अपना नोमिनेशन रजिस्टर करेंगे। कृपया ध्यान दें सिर्फ वही चिट्ठाकार नोमिनेशन दे सकते हैं जिन्होने जनवरी 2006 या उसके बाद से लिखना शुरू किया हो।
- दुसरे चरण में 5 वरिष्ठ जज प्राप्त हुए नामांकन में से 10 श्रेष्ठ चिट्ठाकारों का चुनाव करेंगे। जो सर्वमान्य होगा।
- तीसरे चरण में उन 10 चिट्ठाकारों में से सर्वश्रेष्ठ 3 चिट्ठाकारों के चुनाव के लिए पोल आयोजीत किया जाएगा, जिसमें हिन्दी चिट्ठाकार परिवार के सदस्य अपना वोट देकर सर्वश्रेष्ठ 3 [बीटा नाम - स्वर्ण, रजत, कांस्य] चिट्ठाकारों का चयन करेंगे।
- नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 28-12-2006 तक जारी रहेगी।
- जजों के द्वारा श्रेष्ठ 10 चिट्ठाकारों का चुनाव 28-12-2006 से 31-12-2006 के बीच किया जाएगा।
- पोल 02-01-2007 से शुरू होगा और 09-01-2007 तक चलेगा।
- 11-01-2006 को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
- जजों के नाम:
श्री रविशंकर श्रीवास्तव
श्री अनूप शुक्ला
श्री जितेन्द्र चौधरी
श्री संजय बेंगाणी
श्री प्रतिक पाण्डे
- अपना नामांकन करवाने के लिए कृपया यहाँ जाएँ:
http://tarakash.com/new2/index.php?option=com_wrapper&Itemid=59 - इसी पन्ने पर समस्त जानकारी भी लिखी हुई है।
- जजों द्वारा चुने गए चिट्ठाकारों की जानकारी तथा पोल करने के पन्ने की जानकारी तथा विजेताओं की जानकारी आपको तरकश के मुख्य पृष्ठ पर निर्धारीत तिथि को मिल जाया करेगी। कृपया इसे बुकमार्क कर लें।
- किसी भी अन्य जानकारी के लिए कृपया ईमेल करें।
- तिथियों तथा नियमों में बदलाव हो सकते हैं।

4 Comments:
[बीटा नाम - स्वर्ण, रजत, कांस्य] चिट्ठाकारों का चयन करेंगे।
ये तीनो तरह के पदक- वदक भी दिये जायेंगे क्या? :) :)(स्माईली)
अवैध वोट रोकने के लिये क्या प्रवधान होगा।।
तरकश.कॉम द्वारा आयोजीत "सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ चिट्ठाकार - 2006" में हिस्सा बन कर प्रसन्नता होगी। आप हिन्दी चिट्ठे एवं पॉडकास्ट की तरफ से सर्वश्रेठ चिट्ठेकार को हिन्दी की साहित्यिक पुस्तक पुरुस्कार में देने की बात की घोषणा कर सके हैं। यदि हमें इनका पोस्टल पता मिल जायगा तो पुस्तकें पोस्ट से भेज सकेगें। इसके अतिरिक्त भी यदि कोई और पुरुस्कार देने की बात हो तो वह भी कर के हमें प्रसन्नता होगी।
सम्पादक
यहां पर नाम यदि वर्णमाला के अनुसार दिखायें जांय तो अच्छा रहेगा।
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home