नोमिनेट करिए 2006 के श्रेष्ठ चिट्ठाकार को
तरकश.कॉम पर हम एक पोल रख रहे हैं "2006 का हिन्दी चिट्ठाकार", इसमें हमारा परिवार यानि कि आप और हम चुनेंगे 2006 के श्रेष्ठ हिन्दी चिट्ठाकार को जिसने 2006 से लिखना शुरू किया हो।
अब आपको नोमिनेशन देने हैं। कम से कम दो ब्लोगर का नोमिनेशन दिजीए... आप खुद अपने आपको नोमिनेट नही कर सकते हैं। :)
ध्यान रखिए उसी ब्लोगर को नोमिनेट करना है जिन्होने 2006 से लिखना शुरू किया हो।
नोमिनेशन 22-12-2006 तक भेजा जा सकता है।
नोमिनेशन सिर्फ इमेल (contact@tarakash.com) के द्वारा दिया जा सकता है।

7 Comments:
Nomination ke liye koi form to deejiye
Logon ki help ke liye un bloggers ki list deejiye, jinhone 2006 se likhna chaloo kiya ho.
Nominate karne waale ko mithai ka ek dabba bhi deejiye
जीतू भाई
नामिनेशन फार्म उड़न तश्तरी पर है न!! वहां से काहे नहीं ले लेते. क्यूँ बच्चे को परेशान कर रहे हो. चुनाव के वैसे ही इतने काम हैं ...
http://www.udantashtari.blogspot.com/
जाओ, कट, पेस्ट करो, खाली स्थान भरो और बस हो गया. कितना सरल है, न!!
शुभकामनायें.
मेरे विचार से एक सूची भी होनी चाहिये, जिसमें यह दिया हो कि किन किन बलॉगर ने २००६ में लिखना शुरू किया। ताकि लोगो को नॉमिनेट करने में सुविधा हो।
अच्छा प्रयास है तथा मेरे जैसे नये चिट्ठाकारों के लिये उत्साह को बढ़ाने वाला भी :)
उत्तम प्रयास है नए चिट्ठाकारों का उत्साह बढाने का।
राजेश
पन्कज भाई बिना लिस्ट के ये काम बहुत मुश्किल लग रहा है.
सही बात है जी, बिना लिस्ट के यह काम बहुत मुश्किल है। वरना कम से कम लास्ट डेट थोड़ा आगे खिसकाओ।
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home