एन.डी.टी.वी. की गुगली
एन.डी.टी.वी. इन्डिया के शो “गुगली” को कभी कभार देखता हुँ. वैसे तो कुछ खाश नहीं है, पर पहले प्रस्तोता अफशाँ अंजूम को देखने के लिए देखता था, अब उसे वेस्ट इन्डिज भेज दिया गया है तो सिद्धु की शायरीयाँ सुनने के लिए देख लेता हुँ.
आज सुबह जब देख रहा था तो हँसने का बहाना भी मिल गया. कल एक मैच हुआ था श्रीलंका और बर्मुडा के बीच. उसकी रपट देने के लिए प्रस्तोता अशिमा खान (शायद यही नाम था) ने कहा कल श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को रौन्द दिया. हमें हल्की सी हँसी आ गई पर फिर सोचा लाइव कार्यक्रम है, हो जाती है गलती कभी कभी.
फिर तो हद हो गई, क्योंकि उसके बाद मैच की रिपोर्ट दिखाई गई, जो कि पहले से तैयार की गई होती है. उसमें इनका सवांददाता बोले श्रीलंका ने आयरलेंड को बुरी तरह से हराया.
अब तो खिलाखिला कर हँसी आनी ही थी. भई लाइव नही सम्भाल सकते तो रिकोर्डेड तो सही सही दिखाओ!
परसों एन.डी.टी.वी. 24 7 पर मोदी का इंटरव्यु भी आया था. एंकर श्रीनिवासन जैन और मोदी के बीच का वार्तालाप देखने लायक था. खाशकर जैन का बारबार अप्रिय सवाल पुछना और मोदी का मुस्काना. जैन के पैंतरे और मोदी के कटाक्ष अच्छे थे.

7 Comments:
सब के सब अफशाँ अंजूम को मिस्स कर रहे हैं, उन से कहो फौरन वापस चली आएं ;)
अरे NDTV वालों ......देखो ये क्या कह रहे हैं। मुहल्ले को छोड़ो घर का संभालो। ;)
यह प्रोग्राम मैंने भी देखा था.
वास्तव में हद होती जा रही है, समाचारों के प्रस्तुतिकरण का भट्टा बैठ जाएगा इस तरह
अच्छा है किसी ना किसी बहाने सुबह सुबह हँसी तो आई, वैसे आपने क्या नाम बताया?..... भाभीजी को पता है यह चक्कर? देख लेना आपका NDTV देखना बन्द ना हो जाये कहीं?
हमारे यहाँ तो NDTV नहीं आता. आजतक और सहारा आता है मगर कभी दुख भी नहीं हुआ. आज पहली बार लग रहा है कि NDTV क्यूँ नहीं आता. वैसे, सागर की बात पर ध्यान दो..कहीं तुम्हारे यहाँ भी आना बंद न हो जाये. :)
अरे, सुबह टिपियाये थे, वो टिप्पणी कहाँ गुम गई??
सही लाइन पर हो गुरू...
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home