29.5.06

भ्रमण :: अहमदाबाद [3]

गुजरात साइंस सिटी



कोलकाता के बाद भारत की दुसरी विज्ञान नगरी - गुजरात साइंस सिटी. 107 एकड में फैली यह नगरी अभी तक निर्माणावस्था में है, परंतु कई सारे विभाग पुरे हो चुके हैं. आइए देखते हैं.

IMax 3D थीएटर:

भारत का पहला IMax 3D थीएटर यहाँ स्थित है (मुम्बई में IMax पहले बना था पर वो 3D नही है). यह यहाँ का सबसे बडा आकर्षण है. IMax की स्क्रीन सामान्य सिनेमा स्क्रीन से 10 गुना बडी होती है. और फिर अल्ट्रासोनिक डोल्बी साउंड में विशेष ऐनक लगाकर त्रीआयामी दृश्यों को देखने के रोमांच का वर्णन तो किया नहीं जा सकता.



Hall of Science:
यहाँ आप विज्ञान से सम्बन्धीत ढेर सारे प्रयोग कर सकते हैं. प्रवेश शुल्क भी मामुली सा है. अगर आप IMax फिल्म की टिकट भी लेते हैं तो प्रवेश मुफ्त है.

थ्रील राइडर:

इसमें बैठकर आप अंतरीक्ष की उडान पर चले जाइए और एलियन से मुकाबला करीए. एक स्पेश शटल के अनुभव का मजा लिजिए.

म्युजीकल फुवारा:
और रात ढलते ही संगीतमय फव्वारे का आनन्द लेना ना भुलें. ध्यान दें, यह एशिया का सबसे बडा म्युज़ीकल फाउंटेन है. यह 9000 स्के. मीटर में फैला हुआ है. इसमें 113 जेट, 935 बत्तीयाँ, 4 पम्प, 2073 नोज़ल और 273 इफेक्टस हैं. इसको लगाने का खर्च 330 लाख का है. पर टिकट के दर जानते हैं? 20 रूपये मात्र.
इसका मैं तीन बार आनन्द ले चुका हुँ, और यकीन मानिये ऐसा लगता है जैसे स्वर्गलोक में आ गये हों. सचमुच अद्भूत है.



इसके अलावा यहाँ एक एम्पी थीयेटर, और एनर्जी पार्क है.
भविष्य में एक अर्थ स्टेशन बनने वाला है (निर्माणकार्य जारी), जिसमें लोगों को प्राकृतिक आपदाओं जैसे कि भूकम्प, तुफान आदि का प्रत्यक्ष अनुभव कराया जाएगा.
तो कब आ रहे हैं, घुमने?
साइंस सिटी का पता:
गुजरात साइंस सिटी
हेबतपुर, सोला-सांतेज रोड,
अहमदाबाद.
फोन: +91 -79 - 55 22 21 27
वेबसाइट: http://www.scity.org
अगली कडी में: अडालज वाव

2 Comments:

Blogger Udan Tashtari said...

पूरा अहमदाबाद ऎसे ही घूमा देंगे तो जब हम आयेंगे तो क्या घूमाईयेगा?

वैसे बडा सजीव शहर दर्शन है, बधाई.

समीर लाल

12:38 AM, May 31, 2006  
Blogger ई-छाया said...

बहुत सुंदर है, किसी दिन जरूर जाऊंगा।

12:45 AM, May 31, 2006  

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home