आइए ये बेज अपने ब्लोग पर लगाएँ
इस ब्लोग की साइडबार पर देखिए. आपको एक बेज नज़र आ रहा है "मेरा भारत मेरा गौरव". ये मैने भारत के अधिकारीक पोर्टल से लिया है. मुलतः यह बेज़ अंग्रेजी मे उपलब्ध था.

लेकिन मैने इसका हिन्दीकरण कर दिया है. आइए आप भी अपने अपने ब्लोग पर यह बेज लगाइए. सचमुच इसे लगाने के बाद एक अलग सी खुशी मिल रही है. इसे लगाने का कोड यह रहा. :
कोड की जगह इमेज खुले तो view - source मे जाकर कोड कोपी करलें.

12 Comments:
भाई साहब और भी ज्यादा खुशी तब होगी जब इस बैज या लोगो पर लिखे शब्द हिन्दी मे होंगे
कोड देना तो भूल गये आप
पकंज जी
मजा आ गया|
चलें इसे अपने ब्लौग पर ही अपने दिल और दिमाग को भी इसमें सराबोर कर लें|
सागरजी,
मैने बेज़ हिन्दी मे बना दिया है.
और कोड भी उपलब्ध है अब
बहुत बढिया है, लगाते हैं हम भी उडन तश्तरी पर.
आप बधाई के पात्र हैं इसका हिन्दीकरण करने के लिये.
धन्यवाद.
समीर लाल
मज़ा आ गया भाई साहब, लीजिये हमने हिन्दी वाला चिन्ह लगा ही लिया अपने जाल स्थल पर. और शायद सबसे पहले!!!
बढ़िया ग्राफिक बनाया है। कोड यहाँ से कॉपी कर सकते हैं। इस में सरकार की साइट का लिंक ठीक कर दिया है।
<div align="center">
<a href="http://www.india.gov.in">
<img src="http://i53.photobucket.com/albums/g64/pbengani/logo.gif">
</a>
</div>
बड़ा अच्छा काम किया है पंकज भाई, मै आज ही इसे अपने ब्लॉग पर लगाता हूँ। एक और बात "मेरा भारत मेरा गौरव" का फ़ोन्ट बोल्ड करिये।ओरिजनल मे देखिए ज्यादा साफ़ दिख रहा है।
इमेज को डायरेक्ट लिंक कर सकते है क्या? या डाउनलोड करके अपने सर्वर पर डालें?
इमेज को डायरेक्ट लिंक दे सकते है. वैसे रमणजी ने पुरा कोड उपलब्ध करा ही दिया है कमेंट मे. तो बस कोपी पेस्ट कर लें.
भई एक बात तो बताओ, इस बिल्ले को लगाने के पीछे क्या उद्देश्य है?
यदि उद्देश्य दुनिया को यह बताना है कि हम भारतीय हैं और हमें इस बात पर गर्व है, तो भई यह हिन्दी में लिखने का क्या लाभ? फ़िर तो यह अंग्रेज़ी में ही होना चाहिए क्योंकि वह अंतर्राष्ट्रीय भाषा है और हमारा उद्देश्य हिन्दी भाषियों को यह बताना नहीं है।
इसलिए मैं तो अंग्रेज़ी में ही यह बिल्ला लगाऊँगा। :)
अमित,
बिल्ले को लगाने के पीछे का उद्देश्य स्वाभिमान के कुछ पल मह्सुस करना है. मुझे तो वो पल मह्सुस हुए है. अब चाहे जिस भाषा मे लगाओ - लगाओ ना लगाओ, तुम्हारी मर्जी. :-)
हमे हमारी राष्ट्रीयता का दिखावा करने की जरूरत नही है. ये बेज़ किसीको दिखाने के लिए भी नही है. यह सिर्फ भावनाओं को मह्सुस करनी की बात है.
हाँ यह तो है, यह स्वाभिमान महसूस करने वाली बात है। मैंने तो यह बिल्ला लगा लिया है अंग्रेज़ी में। :)
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home