18.3.07

पाकिस्तान विश्वकप ले बाहर?

हँसी आ रही है क्या शिर्षक पढकर?

थोडी देर से आ रही है, मैं तो पहले ही हँस चुका हुँ.. !!

वही.. गुगली.. वही एन.डी.टी.वी.! आज मैच के पहले रिपोर्टस देख रहा था. डज़न भर समाचार चैनलों को स्वीच करते करते... तभी थोडी देर एन.डी.टी.वी. की गुगली देखने लगा.

कल के मैच का हाल बताते समय स्क्रीन की हेडींग यही थी.. "पाकिस्तान विश्वकप ले बाहर". अरे भाई पाकिस्तान क्या बाहर लेगा... वो तो खुद ही बाहर हो गया भाई.. असल में हेडिंग होनी थी "पाकिस्तान विश्वकप से बाहर".

पर लगता है एन.डी.टी.वी. के कोपीराटरों को "ले" "दे" "से" का फर्क नहीं पता.

अरे यार मै कोई एन.डी.टी.वी. वालों के पीछे नही पडा हुँ.. पर ऐसी हास्यास्पद गलतीयाँ वही करते हैं तो मैं क्या करूं?

Labels: ,

4 Comments:

Blogger Udan Tashtari said...

हा हा!! मुझे कोई आश्चर्य नहीं हुआ बस हंसी आई फिर..... ;(

8:21 PM, March 18, 2007  
Anonymous Anonymous said...

सही कर रहे हो, फिलहाल तो अपने को जी टीवी की खबर देखने को मिलती है, उसमें तो कई कई इस तरह से खबर पढते हैं कि जैसे कि हिंदी की ऐसी तेसी अभ्यान में निकले हों। मैच से पहले न्यूज में हेडिंग थी पठान अन्दर उत्थपा बाहर लेकिन खबर वास्तव में इसके उलट थी यानि कि बताया जा रहा था कि पहले मैच में पठान के बाहर रहने की संभावना है।

10:47 PM, March 18, 2007  
Blogger ePandit said...

लो जी मैं दौड़ दौड़ कर आया कि आज पंकज भाई को समझाएंगे कि स्पैलिंक मिस्टेक कितनी खतरनाक हो सकती है, क्या देखता हूँ कि ये कारनामा तो एनडीटीवी वालों का है। :)

8:17 AM, March 19, 2007  
Blogger Pramendra Pratap Singh said...

सही है आप ऐसा मुझे भी दिखा था। यह NDTV वाले क्‍या न करे वह कम है। आखिर जल्‍दी मे जो रहते है।

8:55 AM, March 19, 2007  

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home