29.9.08

याद आया आज़मगढ

उत्तरप्रदेश का आज़मगढ सुर्खियों मे है और कुछ उत्साही मीडियाकर्मी इस शहर या प्रदेश को आज़मगढ की बजाय आतंकगढ कह रहे हैं.

इसके लिए भले ही इन मीडियाकर्मियों की भ्रत्सना हो रही है, लेकिन वे उतने गलत भी नहीं है. मुझे लगता है कि आजमगढ आज से नहीं काफी पहले से ही आतंकगढ बना हुआ है.

आज से कोई 15-16 साल पहले जब मैं छोटा था तक हमारी एक पडोसी (हिन्दू) हुआ करती थीं जिनका बचपन आजमगढ में गुजरा था. वे वहाँ की बातें बताया करती थी, कि किस तरह वे लोग डर डर कर रहते हैं. आजमगढ में हर समय खौफ का माहौल रहता है. बाजार में से निकलने मे डर लगता है. और लडकियों के लिए तो वहाँ जीना एकदम दूभर है.

आज इतने साल बाद ये बातें फिर से याद आई है क्योंकि आजमगढ आतंकवादियों का केन्द्र बताया जा रहा है और इंडियन मुजाहिद्दीन के पकडे गए लगभग हर आतंकवादी की जन्मभूमि/कर्मभूमि रहा है.

पिछले दिनों दिल्ली ब्लास्ट से संबंधित खबर पर दी गई प्रतिक्रियाओं को पढते समय एक व्यक्ति की टिप्पणी की तरह ध्यान गया जो आजमगढ से है. उन्होने बताया कि कैसे यहाँ पीसीओ जाल फैला हुआ है और विदेश से पैसा मंगाया जा रहा है. हवाला का एक बहुत बडा नेटवर्क स्थापित है.

सच वही जान जा सकता है जो वहाँ रहा हो अथवा रह रहा हो. मैं कभी आज़मगढ गया नहीं इसलिए सिर्फ सुनी सुनाई बातें ही लिख सकता हूँ. लेकिन मुझे यकीन है कि सबकुछ यदि गलत नही है तो सबकुछ सही भी नही है.

कुछ लोगों को लगता है कि उन्हे सताया जा रहा है, उन्हे यह समझना होगा कि पीडित तो हम सभी हैं. पूरा देश है.

Labels: , , , , ,

4.8.08

अस्पताल, धमाका, मौतें और सफेद प्रिंस सूट

26 जुलाई 2008, अहमदाबाद.

शहर में कुछ ही देर पहले धमाके शुरू हुए हैं. अफरा तफरी के बीच लोग सिविल अस्पताल पहुँच रहे हैं. इनमें से अधिकतर धमाकों के शिकार हैं, और इसके अलावा स्वयंसेवी हैं, जो चिकित्सकों की मदद करना चाहते हैं.

ट्रोमा वार्ड के बाहर 108 नम्बरी एम्बूलेंसों की लाइन लगी है. घायलों की संख्या बढती जा रही है. एक अखबार का छायाकार अभी वहाँ पहुँचता है और सोच रहा है कि अपनी बाइक कहाँ खडी करे. दूसरा एक पत्रकार ट्रोमा वार्ड के अंदर घायलों को देख रहा है.

एक घायल को चोटें तो कम लगी है लेकिन वह बहरा हो चुका है. एक अन्य को यह होश नहीं है कि उसके शरीर से खून निकल रहा है. वह इतना डरा हुआ है बोल नहीं सकता.

ट्रोमा सेंटर की सफेद टाइलें गंदी हो रही हैं. वहाँ एक लाश पडी है, जिसके पास ज्योत्सनाबेन खडी हैं. ज्योत्सनाबेन पत्रकार को बताती हैं कि यह आदमी अभी जिंदा था, एक नर्स उसके लिए पलंग खाली करने गई और वह मर गया. पत्रकार उससे पूछता है कि वह कौन से धमाके का शिकार है, हाटकेश्वर के या नारोल के?
छायाकार को पार्किंग की जगह नहीं मिलती. वह सोचता है कि उसे बाइक सडक पर पार्क कर देनी चाहिए. जब वह अपनी बाइक को सडक पर पार्क कर रहा होता है, तभी एक तेज धमाका होता है.
पार्किंग में खडी वेगन आर कार ध्वस्त हो गई है. और उसके साथ ही यह धारणा भी ध्वस्त हुई है कि आतंकवादी अस्पतालों मे हमला नहीं करेंगे.

छायाकार धमाके से मात्र 20 फूट दूर है. जब वह होश मे आता है तब इस बात पर राहत की सांस लेता है कि वह सही समय पर बाहर निकल आया था.

ट्रोमा सेंटर के अंदर मौजूद पत्रकार धक्का लगने से नीचे गिर गया था. वह बच गया है. लेकिन उनके साथ खडी ज्योत्सनाबेन के शरीर में छर्रे घूस गए हैं. वे नहीं रहीं. ट्रोमा सेंटर की सफेद टाईलें अब लाल हैं.

30 लोग मारे गए हैं. ज्यादातर स्वयंसेवी थे, जो घायलों की मदद करने आए थे.

छोटा रोहन व्यास भी नहीं रहा, वह अपने पिता और भाई के साथ आया था. उसके भाई यश व्यास का शरीर बुरी तरह से जल रहा है और वह अपने पिता को ढूंढ रहा है. लेकिन उसे नहीं पता कि उसके पिता अब नहीं रहे.

10 मिनट बाद एक और धमाका होना बाकी है.


गृहमंत्री शिवराज पाटिल के लिए, जिन्हे सिविल अस्पताल के ट्रोमा वार्ड के अंदर घायलों से मिलने जाते समय इस बात की अधिक चिंता थी कि बरसाती पानी में उनका झक सफेद प्रिंस सूट कहीं गंदा ना हो जाए.

Labels: , , ,

28.7.08

ऐसा भी कोई देश होता है?


चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी

कैसी विडम्बना है... शनिवार दोपहर को मैं श्री विश्वनाथ, जो कि बंगलुरू मे रहते हैं और नुक्कड के सक्रीय सदस्य और कई हिन्दी चिट्ठाकारों के प्रिय टिप्पणिकार हैं, को फोन मिलाता हुँ कि वे कैसे हैं.

वे बताते हैं कि बंगलुरू के ब्लास्ट साधारण थे. सिर्फ डराने के लिए थे. कुछ भी नहीं हुआ सब ठीक है.

हम थोडी इधर उधर की बाते करते हैं और फिर वार्तालाप समाप्त होता है. उसके बाद हम ऑफिस मे चर्चा करते हैं कि यार सब जगह ब्लास्ट होते हैं, हमारे यहाँ क्यो नही होता, ऐसा क्या है? इस बात में मजाक भी होता है, घमण्ड भी होता है.

लेकिन थोडी देर बाद जो होने लगता है वो कल्पना से परे होता है. 20 धमाकों के साथ अहमदाबाद सबसे बडे सिरियल ब्लास्ट का अनुभव करता है.

घमण्ड चकनाचूर हो चुका है.

अब दो बडी पार्टियाँ एक विशेष कानून और एक विशेष एजेंसी के लिए लड रही हैं. लेकिन ईच्छाशक्ति और कठोरता कही नजर नही आ रही. ऐसा भी कोई देश होता है?

Labels: , ,