13.9.08

सोचता हुँ अब फिर से टहला जाए

आजकल मुझे अपने दिल की बडी चिंता लगी रहती है. नहीं कहीं लगा तो नही है, और चांस भी नही है क्योंकि हम तो लगवाने के लिए चाहे कितने भी लालायित क्यों ना हो, पर कोई “रिसिवर” भी तो होना चाहिए.

दिल की चिंता स्वास्थ्य संबंधी है. सोचता हुँ कहीं कोलेस्ट्रोल बढ तो नही रहा है. डरता हुँ कहीं बुढापे में परेशानी ना खडी हो. कोलेस्ट्रोल की तो छोडिए, अभी एक नया टेंशन और मिल गया है. वह यह कि बुढापे मे याददास्त कमजोर होने के चांस बढ गए हैं.

फिर यह खबर पढी, तो सोचा कि अब पैदल चलना फिर शुरू करना चाहिए. पहले सुबह मॉर्निंग वॉक करने जाता था. पर फिर बंद कर दिया. कुछ आलस भी था, कुछ “मोटीव” भी जाता रहा. मोटीव यह कि – गर्मियों की छुट्टियाँ खत्म होने के बाद से छुट्टियाँ मनाने आई पास पडोस की लडकियाँ घर वापस चली गई, वे वॉक करने आती थी तो जी लगा रहता था.

लेकिन अब लगता है वॉकिंग फिर से शुरू करनी पडेगी और नया “मोटीव” ढुंढना पडेगा. स्वास्थ्य डरा तो सकता है पर “मोटीव” नहीं बन पा रहा. लेकिन कुछ तो करना पडेगा.

Nobody can go back and start a new beginning, but anyone can start today and make a new ending - - Maria Robinson

Labels: ,